पुनम पुरोहित मंथन न्युज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के चार दिन बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। कैबिनेट मंत्री बनाए गए नारायण सिंह कुशवाह को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग सौंपा गया है। उन्हें सिर्फ एक मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा राज्यमंत्री बनाए गए बालकृष्ण पाटीदार को श्रम विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। श्रम विभाग अभी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे के पास था।
वहीं सुरेंद्र पटवा की जगह पाटीदार को कृषि विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। जालम सिंह पटेल को आयुष और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री भी बनाया गया है। इससे पहले आयुष विभाग स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह के पास और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग अंतर सिंह आर्य के पास था। बीमार चल रहीं कुसुम महदेले से जेल विभाग लेकर अंतर सिंह आर्य को दिया गया है।
इस तरह रहेगा बंटवारा
नाम--आवंटित विभाग
कुसुम सिंह महदेले--लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
ओम प्रकाश धुर्वे--खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
अंतर सिंह आर्य--पशुपालन, जेल, पर्यावरण व मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग
नारायण सिंह कुशवाह--नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
सुरेंद्र पटवा--संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
बालकृष्ण पाटीदार--श्रम (स्वतंत्र प्रभार), किसान कल्याण व कृषि विकास
जालम सिंह पटेल--आयुष (स्वतंत्र प्रभार), कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

Post a Comment