राष्ट्र और समाजहित रखें सबसे ऊपर: मंत्री डॉ मिश्रा

Image result for narottam mishra photosपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी (कोलारस)- समाज के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी बनती है और खुद के हितों से ऊपर राष्ट्रीय हितों को रखना चाहिए। यह बात प्रदेश के जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को बदरवास में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में कही। मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और मान्यताओं को समझते हुए अपने गौरवशाली इतिहास से सबक लेना होगा। समाज में पतन न हो इसके लिए सभी को संगठित होकर अपने महत्व को समझना होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री डॉ मिश्रा समाज के कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां पर मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा का विधायक बनने पर इस क्षेत्र की दशा बदल जाएगी। यहां से भाजपा के प्रत्याशी को जिताने पर आपको क्षेत्र के विकास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जितने काम हमारी सरकार ने पिछले कुछसमय में किए, उतने कांग्रेस ने पिछले 14 सालों में नहीं किए होंगे।