
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 13feb 2018 -
माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के सभी प्राचार्यों को बताया कि सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 28 फरवरी तक प्रवेश पत्र में सुधार करने की सूचना दें। उन्होंने कहा कि समस्त प्राचार्य शासकीय, अशासकीय, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सूचित करें कि अपना प्रवेश पत्र भलि-भांति चेक कर लें। यदि कोई त्रुटि हो तो नाम, पिता का नाम, माता का नाम, और जन्मतिथि गलत हो तो ऑनलाइन सुधार का ऑप्शन 28 फरवरी तक रहेगा। छात्रों को सूचित करें कि परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, इसलिए 8.45 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश आवश्यक रूप से लेंगे।
Post a Comment