पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 13feb 2018 -शासन किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जरूरत इस बात की है कि किसान आगे बढ़कर योजनाओं का लाभ लें। मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। भावांतर भुगतान योजना मध्यप्रदेश सरकार की अनोखी योजना है। योजना के तहत बाजार के उतार-चढ़ाव मंदी से किसान को बचाया गया है। यदि बाजार में किसान की फसल नीचे दामों पर बिकती है तो मध्यप्रदेश सरकार किसान की फसल का मूल्य तथा समर्थन मूल्य के भाव का अंतर किसान के खाते में जमा करेगी। किसान को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने देंगे। यह बात जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कही। डॉ. मिश्रा देर रविवार रात ग्राम कुरथरा में आयोजित राहत की चाय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एक रुपए किलो गेहूं, चावल, नमक स्कूल जाने पर बच्चों को ड्रैस, साइकिलें, मुफ्त में किताबें दे रही हैं। प्रसूति सहायता योजना के तहत अब 6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में लड़की पैदा होने पर लाड़ली लक्ष्मी बनाकर एक लाख 18 हजार रुपए की राशि बेटी के खाते में मध्यप्रदेश सरकार जमा करेगी। उन्होंने कहा कि सूखा राहत राशि के रूप में कुरथरा ग्राम के 1324 किसानों को 62 लाख 20 हजार 448 रुपए मिलने की जानकारी दी। कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी, बड़ौनी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सूत्रकार, सतीश यादव, वीर सिंह यादव, डॉ. राजू त्यागी, नपा उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, मुलू उपाध्याय, मुकेश बैडर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment