करोड़ आठ लाख की सीसी रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सूखा राहत राशि वितरण की किसानों को जानकारी दी। जनसम्पर्क मंत्री ने बताया कि ब?ौनी के 1502 किसानों को 63 लाख 36 हजार 62 रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। लजनसम्पर्क मंत्री द्वारा बड़ौनी के नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि बड़ौनी क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है। नगर में चौड़ी सड़क बनाई जायेगी। बीच में डिवाईडर व पौधे लेगेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क सुंदर बनाए ताकि बड़ौनी के लोग सुबह-शाम इस सड़क पर घूमने आए। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर क्षेत्र में अनूठी योजनाएं बना रही है। जनसम्पर्क मंत्री ने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि रबी फसल के लिए 12 फरवरी से भावांतर के लिए पंजीयन होंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सूत्रकार, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment