फुटपाथ तो फुटपाथ,सड़क पर ही सजी दुकानें : इस सड़क पर आलम ये है कि दुकानदारों ने फुटपाथ पर तो कब्जा जमा ही रखा है लेकिन यहां सड़क को घेर कर अपनी दुकानें सजा ली हैं। दुकानदारों के द्वारा सड़क को घेरने के बाद 60 फीट की सड़क 25 से 30 फीट की रह जा रही है। खास बात ये है कि इस सड़क पर कई बार कार्रवाई की गई है। लेकिन नपा की लापरवाही की वजह से बार बार कब्जे हो रहे हैं।
दो साल से इस सड़क के हालात खराब हैं
इस सड़क के हालात बीते दो सालों से खराब हैं। दुकानदार कैसे काम कर कर रहा है, कैसे इस धूल मिट्टी में बैठा है इसके संबंध में किसी को चिंता नहीं है। अतिक्रमण की जल्दी थी,लोगों की पक्की,बनी बनाई दुकान तोड़ दी, लेकिन सड़क अब तक नहीं बना पाए। अब कि बार व्यापारी भी तैयार बैठा है। विष्णु अग्रवाल,सदस्य चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर पालिका कुछ तो करे, हम तो हर समय तैयार
हमने तो इस रोड के लिए एक व्यवस्थित ट्रेफिक प्लान बनाया है। लेकिन नपा उस पर अमल ही नहीं करना चाह रही है। कई बार सीएमओ, नपाध्यक्ष, और यहां तक की नपा के उपाध्यक्ष को भी कहा कि यहां पर हमारी मदद करो।लेकिन वे लोग मामले में टालमटोल कर रहे हैं। हम अब इस मामले में कलेक्टर शिवपुरी की मदद लेंगे। जीडी शर्मा एसडीओपी शिवपुरी दो साल से खुदी पड़ी है सड़क
इस सड़क पर हालात हाथ ठेला, रेडी और स्थाई दुकानदार खराब कर रहे हैं। नेता वोट बैंक के चलते इन लोगों से कुछ बोल नहीं रहे हैं। और अफसर और पुलिस विवाद के चलते यहां कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में सारी परेशानी आम जनता के लिए हो रही है। ये सड़क दो सालों से भी ज्यादा समय से खुदी पड़ी है। हालात ये हैं कि यहां सब कुछ सामान्य नहीं है। सड़क को बनाने के नए सिरे से टेंडर भी हो गए हैं। लेकिन ठेकेदार से सड़क भी नहीं बनवा पा रही है।
इस सड़क के लिए मास्टर प्लान लागू करेंगे
इस सड़क को नया बनाया जाना है। ऐसे में ठेकेदार के साथ चले आ रहे एक विवाद के चलते ये लेट हो गई है। अब इसका काम दोबारा शुरु होगा। सड़क के बनते ही हम यहां इस सड़क के लिए एक मास्टर प्लान लागू करेंगे जिस पर हाथ ठेला,रेडी वालों के साथ-साथ फुटपाथ पर दुकान का संचालन कर रहे हैं। गोविंद भार्गव, सीएमओ नपा 
Post a Comment