पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 15feb 2018 -अटेर और चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज़ है, लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है.तोमर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष पद पर वापस नहीं आना चाहते. इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद को छोटा बताते हुए अनिच्छा जाहिर की थी. तोमर ने कहा कि वो चुनाव में पूरी ज़िम्मेदारी और ताकत के साथ काम करेंगे, लेकिन इसके लिए फिर से अध्यक्ष बनने की ज़रूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि 'शिवराज सिंह चौहान के साथ मैं लंबे समय तक रहा हूं. वो मुख्यमंत्री थे और मैं प्रदेश अध्यक्ष था. 2018 में एक कार्यकर्ता और सहयोगी के नाते में पूरी ताकत के साथ काम करूंगा, लेकिन मेरी अध्यक्ष पद पर वापसी बेबुनियाद बातें हैं'.
तोमर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी शिवराज की अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी.

Post a Comment