​कॉग्रेस के जबाव में भाजपा का रोड शो

मंथन न्यूज भोपाल 

व्ही एस भुल्ले
कोलारस उपचुनाव को कौन जीतेगा कौन हारेगा, ये अलग बात है मगर नामांकन के वक्त हो रहे रोड शो को देखकर तो यहीं कहा जा सकता है कि कोई भी दल जनता के बीच अपना आंकलन कम तर आंकने तैयार नहीं। ज्ञात हो कि कुछ पूर्व जिस तरह से कॉगे्रस ने एकजुट प्रदेश के नेताओं के साथ अपने प्रत्याशी का नामांकन कराया लगभग उसी तर्ज पर आज भाजपा ने भी तमाम नेताओं सहित मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेशध्यक्ष, केन्द्रीय नेताओं सहित बदरवास से लेकर कोलारस तक रोड शो कर, भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराया। 
           दोनों ही दलों के प्रत्याशी के बीच हुये नामांकन के दौरान प्रदर्शन में जहां कॉग्रेस केवल रोड शो तक ही सीमित रही, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी एक कदम आगे बढ़ अपनी सभा भी कर डाली। अब जोर आजमाइस का कोलारस की जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो 28 फरवरी को ही तय होगा। मगर तब तक ऐसे ही और प्रदर्शन कोलारस की जनता को देखने मिले, तो कोई अति संयोक्ति न होगी।