मंथन न्यूज शिवपुरी
व्ही एस भुल्ले
कहने को कोलारस में आज भाजपा प्रत्याशी के नामांकन का दिन था मगर नामांकन के लिये जहां मप्र सरकार की खेल युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यसोधरा राजे सिंधिया ने नामांकन स्थल तक पहुंचने, जहां स्कूटर का सहारा लिया जिसे खुद भाजपा जिला अध्यक्ष ने चला, उन्हें नामांकन स्थल तक पहुंचाया।
वहीं दूसरी ओर मप्र सरकार के जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रोड शो के दौरान कार्यकत्ताओं का मनोबल बढ़ाने शहर में पैदल मार्च किया, जो आज चर्चाओं में भी रहा। मगर जिस तरह से समय अभाव के चलते भाजपा प्रत्याशी नामांकन के लिये कोलारस पहुंचे नेता समय अभाव के चलते दो भागों में बटे दिखे। तो सभा के अन्त में एक बार फिर से मंच पर दिखे। हुआ यूं कि नामांकन के समय को देखते हुये जहां मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्री और कुछ अन्य मंत्री सीधे सभा स्थल पर पहुंचे। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित खेल मंत्री यसोधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिये नामांकन स्थल पर पहुंची।
परिणाम यह हुआ कि मतदान के समय तक कोलारस विधानसभा क्षेत्र में रहकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने वाली यसोधरा राजे सिंधिया सभा के अन्तिम समय मेंं पहुंच सकी। जहां कुछ मिनट ही उन्हें बोलने का मौका समय आभाव के चलते मिल सका।

Post a Comment