पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रभात झा ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन के लिए कोलारस विधानसभा के ग्राम कूड़ा जागीर,पाड़ोदा,चिलावाद,खरई,बसंतपुरा में आदिवासियों और ग्रामीणों से जन संवाद करते हुए कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गांव गांव में गरीबो और झुग्गी झोपड़ी वासियो को पक्के मकान देने का काम किया है जो अनवरत तब तक चलेगा जब तक कि देश के हर परिवार को रहने के लिए अपनी पक्की छत नही मिल जाती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को अपना पक्का मकान होगा ,उज्जवला योजना के माध्यम से घर घर गैस चूल्हा सिलेंडर पहुचाने का लक्ष्य लिया है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गरीबो को 1 रुपए किलो गेंहू,चावल,नमक ,के साथ सहरिया परिवार की महिला मुखिया के खाते में 1000 रुपए पोष्टिक आहार के लिए ,किसानों के लिए भावन्तर के माध्यम से फसल का उचित मूल्य दिलाने सहित गांव गरीब किसान और महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेको योजनाओ के माध्यम से जनता को लाभ पहुचाने का काम किया है।
श्री झा ने जनता से सीधा सबाल किया कि आप लोगो को योजनाओ के माध्यम से इतना लाभ देने औऱ आपकी चिंता करने वाली भारतीय जनता पार्टी औऱ उसके चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर आगामी 24 फरवरी को देवेंद्र जैन को बटन दबाकर विजयी बनाओगे इस पर जनता ने दोनों हाथ उठाकर शपथ ली कि हम सब भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को कमल के फूल पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
इस अवसर पर गीता आदिवासी,ग्यासी आदिवासी,गोपाल आदिवासी, सागर शर्मा,आकाश शर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment