कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग की विरोधी है---लालसिंह आर्य

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -

         आज कोलारस में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में बदरवास मंडल के अंतर्गत मेघोना बडा गांव जो की पूर्व में बहुजन समाज पार्टी का गढ़ था में मंत्री माननीय लालसिंह जी आर्य की प्रेरणा और भाजपा की नीतियों व शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पूरे गांव के लोगों ने एकमत होकर  भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर देवेंद्र जैन को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
      इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति वर्ग की विरोधी रही है।हमारे पूज्य डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को 1952 और उपचुनाव1953 में हराने का काम कांग्रेस ने किया इतना ही नही उन्हें भारतरत्न नही देना,संसद के केंद्रीय कक्ष में उनका तैलचित्र नही लगाकर कांग्रेस ने अपने अनुसूचित जाति विरोधी रुख का परिचय दिया जबकि इसके विपरीत भाजपा ने हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मान और उनके कल्याण की चिंता की है।
     श्री आर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश में 45 साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन बाबा साहेब का देश-विदेश में 5 स्थानों पर राष्ट्रीय स्मारक बनाने का काम भाजपा ने किया,बाबासाहेब को भारतरत्न दिलवाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इसके अलावा 1रु.किलो चावल,1 रु.किलो गेंहू,अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अनेकों जनकल्याण की योजनाये चलाकर अनुसूचित जाति सहित समाज के हर वर्ग को लाभ दिलाया है,जिससे इन वर्गों का जीवन स्तर सुधरा है और विकास हुआ है।
     इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष राजौरिया, मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी जंडेल सिंह गुर्जर ,मोर्चे के मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह जाटव,कमल सिंह जाटव,उम्मेद जाटव,चंद्रभान जाटव,बाबूलाल जाटव,धर्मेन्द्र जाटव,रामचरण जाटव,ओमप्रकाश जाटव,अमन जाटव,मंजीत जाटव,महेंद्र जाटव एवं सेकड़ो की संख्या में स्थनीय लोग मौजूद थे।