हम तो मर रहे हैं तुम भी मरो, यह कहते हुए सिरफिरे ने ट्रेन के गेट पर बैठे युवक को मारी लात, गिरने से मौत

Image result for ट्रेन ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -ट्रेन के टायलेट से बड़बड़ाते हुए निकले एक सिरफिरे ने गेट पर खड़े एक युवक को यह कहते हुए लात मार दी कि हम तो मर रहे हैं तुम भी मरो। सिरफिरे के लात मारने से गेट पर बैठा युवक गिर गया और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना रविवार 11 बजे सूखी सेवनिया के पास भोपाल आ रही कामायनी एक्सप्रेस की है। जीआरपी ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि सुमित और उसका चचेरा भाई रितेश दोनों निवासी इलाहबाद से कामायनी एक्सप्रेस में भोपाल आ रहे थे। ट्रेन सूखी सेवनिया के पास पहुंची थी। इतने में टायलेट के अंदर से निकलकर रज्जू पाल उर्फ राजमल पिता नवल सिंह निवासी सूखी सेवनिया आया और रितेश को लात मार दी। इस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी। रितेश ट्रेन से गिर गया। इस पर रज्जू को रितेश के चचेरे भाई सुमित सिंह व अन्य यात्रियों ने पकड़ा और भोपाल स्टेशन पर सूचना दी। ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर जीआरपी ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि रज्जू पाल अपने मामा के साथ अपनी मां के फूल ठंडे कर इलाहाबाद से भोपाल लौट रहा था।