इतना विकास कराने के बाद भी नहीं जिताया तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा - शिवराज सिंह

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 15फ़रवरी2018-

कोलारस में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कई गांवों में पहुंच कर सभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भैरो की राई गांव में पहुंचकर एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं वह कांग्रेस 50 साल में नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद यहां से कई बार चुने गए लेकिन उन्होंने विकास को कभी महत्व नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रख विकास योजना बनाई। पिछले कुछ दिनों में कोलारस में किसानों की सुविधा के लिए स्टॉप डेम मंजूर किए गए और कई विकास योजनाएं चालू की गई। कुपोषण से ग्रस्त आदिवासियों के लिए ₹1000 देने की योजना चालू की गई। जिससे उनका विकास हो सके जबकि कांग्रेस कई साल तक सरकार में रही लेकिन आम आदमी के लिए कोई योजना चालू नहीं की। CM शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोलारस का चुनाव है और अब जनता की बारी है कि वह विकास करने वाली सरकार को जिताएं। उन्होंने कहा कि इतना विकास करने के बाद भी जनता विकास को महत्व ना दे तो लोगों का विकास से भरोसा उठ जाएगा।इसलिए आपका दायित्व है कि विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार को चुने। CM ने कहा कि 5 महीने बाद मुख्य विधान सभा चुनाव है इसलिए जनता हम पर विश्वास कर इस बार उपचुनाव में हमें चुने यदि हमारी कोई कमी रहे तो बाद में निर्णय बदल दे।

*सांसद पर लगाए आरोप विकास को कभी नहीं दिया महत्व*
सीएम ने सभा में आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सांसद और यहां के विधायक रहे कांग्रेसी नेता ने कभी विकास को महत्व दिया क्योंकि उन्हें डर है कि यदि यहां के लोगों का विकास हो जाएगा तो उन्हें पूछेगा कौन। इस मौके पर CM शिवराज प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

*हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी भीड़*
CM शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भैरों की राई गांव में जुटी। इसके बाद सीएम हेलिकॉप्टर से दूसरे गांव के लिए प्रस्थान कर गए।