*(गुलामी की हवा से उठकर लोकतंत्र की हवा मे साँस ले बहुत आनंद आयेगा - मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा*)
कोलारस में जनसम्पर्क के दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप गुलामी से ऊपर उठकर गुलामी की छाप छोड़ कर !लोकतंत्र की ठंडी हवा मे साँस लेने का एक बार प्रयत्न करे एक बार लोकतंत्र की ठंडी हवा कोलारस एजवारा तक आने दे बहुत आनंद आयेगा! पाँच माह की ही बात है सांसद सिंधिया हम पर अरोप लगाते है कि मे कोलारस मे अकेला हू ओर भाजपा के पूरे मंत्री कोलारस क्षेत्र मे घुम रहे है मंत्री मिश्रा ने कहा हमारे मंत्री है इस लिए हम घूम रहे है पर तुम्हारे भी मंत्री घूम रहे है फर्क इतना है आपकी सरकार नहीं तो आपके मंत्री केसे होंगे आपके विधायक मंत्री नहीं है इसमे हमारी क्या गलती है! सांसद हम पर आरोप लगाते भाजपा वाले चोर है लुटेरे है किसानो पर अत्याचार कर रहे है मंत्री मिश्रा ने कहा हम तो बुरे है पर तुम अपनी बताओ !
यदि आपके गाँव मे सड़क नहीं है, बिजली नहीं है, डीपी फूकी, तो ये जिम्मेदारी विधायक की होती है! हमारे मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने जन कल्याण कारी योजनाये चलायी है पर क्षेत्र में उन्हे सही तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी विधायक की होती है और विकास कार्यों के क्रियाबयान की जिम्मेदारी भी! आप कांग्रेस का विधायक चुनते हैं सरकार भाजपा की है तो फूल वाली सरकार केसे पंजे के विधायक से तालमेल बिठाएगी विचार आपको करना है कि आप विकास पसंद हो या महाराज पसंद! सांसद सिंधिया को तो विकास पसंद ही नहीं है वह तो अपने को महाराज कहलाने के अलावा कुछ ओर विचार नहीं करते! यह बात मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एजवारा ग्रामो मे जनसंपर्क के दौरान कही! मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कोलारस उपचुनाव में ताबड़तोड़ आम सभाये कर रहे है!वह जलाभीषेक यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुच कर भाजपा की नीतियों ओर उनके द्वारा मंजूर स्टॉप डेमो के भूमि पूजन कार्यो से कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता को अबगत करा रहे है! बह अपनी आम सभा एव जनसंपर्क के दौरान बार बार कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता से बोल रहे है यह तो मात्र 5 माह का ट्रेलर है और यदि ट्रेलर पसंद ना आए तो आम चुनाव में 5 माह बाद फिल्म मत देखना

Post a Comment