
पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी 14feb 2018 -
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इस पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया ने पूछे जाने पर चुप्पी साध ली और कहा कि यह बात मीडिया से साझा नहीं की जा सकती। बाद में संभलते हुए कांग्रेस नेता बावरिया ने कहा कि समय आने पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थे। बाबरिया ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने की कोशिश केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। देश में आज किसानों की हालत खराब है, गरीबी बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महिलाओं पर बलात्कार के मामले बढ़े हैं।
Post a Comment