एमपी चुनाव की बागडोर नरोत्तम मिश्रा के हाथ

एमपी चुनाव की बागडोर नरोत्तम मिश्रा के हाथपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल 11feb 2018 - मप्र में आम चुनाव से पूर्व कोलारस और मुंगावली में उपचुनाव होने है. इस कारण जिले की राजनीतिक प्याली में तूफान आया हुआ है. शिवराज सरकार की पूरी टीम इस उपचुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है. इस दौरान प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज शनिवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया . नरोत्तम मिश्रा कोलारस विधानसभा क्षेत्र में ही विभिन्न ग्राम में आम सभाओं को संबोधित किया .
इस इलाके की  राजनीतिक गतिविधियों पर नजर दौड़ाएं तो एक बात साफ हो जाती है कि बीजेपी ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शिवराज मंत्रिपरिषद के सदस्य नरोत्तम मिश्रा, रुस्तम सिंह, जयभान सिंह पवैया, उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, लाल सिंह आर्य, भूपेंद्र सिंह यहां का दौरा कर चुके हैं. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद प्रभात झा भी बैठकों का हिस्सा बन चुके हैं. 
दूसरी ऒर कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया मोर्चा संभाले हुए हैं. नरोत्तम मिश्रा के दौरे के एक दिन पहले सिंधिया ने भी कोलारस का दौरा किया था. इस दौरान  सिंधिया  ने बीजेपी पर जम कर हमला किया था. अब देखना ये है की इस राजनितिक जंग में कौन किस पर भारी पड़ता है.  गौरतलब है कि मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्रियों में शुमार है. दबंग और बेदाग छवि के लिए वे पहचाने जाते है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहम् जिम्मेदारियों को संभाले हुए नरोत्तम मिश्रा चुनावी क्षेत्र में डटे हुए है.
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जैन के लिए प्रचार के दौरान कहने से भी नहीं  चूकते  कि पार्टी अगर विकास कार्य नहीं करे तो जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उसे जवाब दे। कल कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिसई खुर्द, अटरूनी एवं कई अन्य गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए  मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के सांसद एवं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि हमारी सरकार ने पिछले 14 वर्षों में इस क्षेत्र में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में आए हैं तो खाली हाथ नहीं आए, स्टॉप डेम, नल जल योजना और लोगों के लिए काम लेकर आए हैं।
अगर इस चुनाव में जनता भाजपा का साथ देती है तो आप पार्टी का काम देखिएगा, पांच महीने में अगर पार्टी कोई काम नहीं करे तो विधानसभा चुनाव में जनता उसका जवाब दे। इस क्षेत्र में डॉ मिश्रा के साथ शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क में जुटे हैं। कल नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद कोलारस उपचुनाव के लिए 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच है। कांग्रेस भी इस सीट को अपने खाते में बनाए रखने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। यहां कांग्रेस से विधायक रहे राम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। यहां 24 फरवरी केा मतदान और 28 फरवरी को मतगणना होगी।