मुंगावली, कोलारस में होगी बीजेपी की जीत, सिंधिया नहीं बचा पाएंगे कांग्रेस की लाज-पवैया

Image result for जयभान सिंह पवैया ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ अशोकनगर 11feb 2018 -मध्य प्रदेश में कोलारस और मुंगावली के उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री जयभान सिंह पवैया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोलारस और मुंगावली के चुनाव के नतीजे इतिहास में पहली बार देखने को मिलेंगे। कांग्रेस की इतनी बड़ी हार होगी, जितना उसने कभी सोचा नहीं होगा।

साथ ही जयभान सिंह ने कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया का दोनों तहसील स्तर की सीटों को जिताने का माद्दा नहीं है और वह प्रदेश का चेहरा बनने का सपना देख रहे हैं। यह सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने जैसा है।
दरअसल, जयभान सिंह पवैया ने दोनों उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पवैया ने साफ कहा है कि बीजेपी के पास दोनों चुनाव में खोने के लिए कुछ भी नहीं हैं। लेकिन उसकी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस से छीनने के लिए है, जिसमें वह कामयाब होकर रहेंगे। क्योंकि जो हालात हैं और लोगों का समर्थन है, उस हिसाब से लगता है कांग्रेस बुरी तरह से पराजय के लिए तैयार है।
शिवराज की तुलना ज्योतिरादित्य से ठीक नही'
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के मुताबिक बीजेपी के पास उपचुनाव में खोने के लिए कुछ नहीं है, बीजेपी-कांग्रेस से दोनों सीटे छीनने की हैं, लड़ाई लड़ रही हैं। कांग्रेस की मुंगावली में इतिहास की सबसे बड़ी हार होगी, ज्योतिरादित्य सिंधिया में दोनों सीटों का जीतने का माद्दा नही है, शिवराज की तुलना ज्योतिरादित्य से ठीक नही हैं।