बीजेपी नेताओ की नजर से बचने के लिए सिंधिया को पहनाई गई नींबू-मिर्ची की माला,

अंकित पुरोहित मंथन न्यूज़  शिवपुरी -सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फूलों की माला न पहनने की कसम खायी है। उनका कहना है कि, जब तक वे प्रदेश से किसान विरोधी शिवराज सरकार को नहीं हटा देंगे, तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे। लेकिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नीं
Image result for ज्योतिरादित्य सिंधिया ki नींबू और मिर्ची ki photo
फूलों की माला न पहनने की खायी कसम
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से फूलों की माला न पहनने की कसम खायी है, तब से कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हें सूत की माला पहनाते हैं, लेकिन मंगलवार को जब ज्योतिरादित्य सिंधिया पीपलखेड़ा पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता नींबू और मिर्ची की माला लेकर आए और माला पहनाने की इच्छा जताई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनी नींबू मिर्ची की माला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब इस माला पहनाने का कारण पूछा, तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि आप कांग्रेस की जीत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हम कार्यकर्ताओं को डर है, कि आपको कही  किसी बीजेपी नेताओ   की नजर न लग जाए, इसलिए नींबू मिर्ची की माला पहनाना चाहते हैं। फिर क्या सिंधिया भी कार्यकर्ताओं का आग्रह ठुकरा न सके और उन्हें नींबू मिर्ची की माला पहनकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।