इस बार कांग्रेस से छीनेंगे मुंगावली-कोलारस सीट:पवैया

Image result for जयभान सिंह पवैया ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ ग्वालियर 10feb 2018 - मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि मुंगावली के उपचुनाव में कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होगी। वहां की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी। ग्वालियर में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनावों में भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन हम इस बार मुंगावली व कोलारस सीटें जीतकर इन्हें कांग्रेस से छीन लेंगे। एक सवाल के जवाब में श्री पवैया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश का चौतरफा विकास किया है और उनसे ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना करना ठीक नहीं है।