हम गोपीलाल जाटव को मंत्री बना रहे थे पर कांग्रेस वालों ने उन्हे मंत्री नहीं बनने दिया - मंत्री नरोत्तम मिश्रा
कोलारस 10/2/2018
आज जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा कोलारस विधानसभा के ग्राम दीघोद, गड़, मदनपुर, विजरावन, किशनपुर, कुम्हरौआ चुर ग्रामो में चुनावी सभाऔ को संबोधित करने पहुंचे इस दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं और वो विकास की राह में रोड़ा बन रहे है।
हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोपी लाल जाटव को मंत्री बनाना चाहते थे पर कांग्रेस के सांसद चुनाव आयोग में पहुच गए हमारी शिकायत कर आए उन्होने गोपीलाल जाटव को मंत्री नहीं बनने दिया!
मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहां कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है वह किसान ने हीतेशी सरकार है हमारा मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानो को भावंतर योजना में चना का मूल्य 4400 रु सरसो का 4000 रु मसूर 4250 रु प्याज का 800 रु भावंतर योजना के माध्यम से सुखा राहत दे रहा है ऎसा लाभ आज तक धरती पर किसी सरकार ने नहीं दिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्योग मंत्री रहते एक भी उद्योग नहीं लगाया वो उद्योग लगा देते तो उनकी गुलामी कोन करता उन्हे महाराज कहते कोन घूमता!
मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कांग्रेस वालों ने जब नामांकन भरा था तब सूतक था और भारतीय संस्कृति मे सूतक मे नामांकन भरने के अशुभ परिणाम चुनाव नतीजा आने पर 28 तारीख को मिलेगा

Post a Comment