कोलारस मे मंजूर स्टॉप डेमो का प्रभाव जनता के बीच भागीरथ बन रहे नरोत्तम
वोटरो पर दतिया के विकास की छाप छोड़ने मे भी हो रहे सफल
कोलारस में सिंधिया की कथनी और करनी में अन्तर भी बता रहे नरोत्तम
कोलारस उपचुनाव जहा कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य निर्धारित करेगा वही भाजपा के लिए प्रतिस्था का चुनाव बना हुआ है।
यही कारण है कि कांग्रेस ओर भाजपा ने नामांकन के दिन अपनी अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेस ने पार्टी में चल रही गुटबाजी से परे होकर एकजुटता दिखाने के लिए नामांकन का दिन चुना और डोल नगाड़ों जनसमूह के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किया।
वही भाजपा ने भी शक्ति प्रदर्शन का जबाब मे दुगनी ताकत मे शक्ति प्रदर्शन से देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार चौहान एवं मंत्रीयो के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन का नामांकन दाखिल किया ओर कांग्रेस वालो की धड़कने बड़ा दी।
हालाकि भाजपा ओर कांग्रेस हर हालत में कोलारस चुनाव को जितना चाहती है।
इसी क्रम में भाजपा ने कोलारस मे 2 माह मे ही विकास का ढाँचा तैयार कर दिया जिसमें मध्य प्रदेश के जनसंपर्क, जलसंसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा तो कोलारस विधानसभा वासियो के लिए भागीरथ साबित हो रहे है। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अकेले ही दो सो करोड़ के स्टॉप डेम कोलारस वासियो को देने के लिए स्टॉक डेमो के विकास कार्यो का भूमि पूजन ही कर दिया।
जहां कोलारस विधानसभा अल्प वर्षा के चलते पानी के लिए प्यासी थी अगामी भविष्य मे स्टॉप डेमो का लाभ लेंगी!
साथ ही मंत्री डॉ मिश्रा दतिया मे उनके द्वारा किए विकास कार्यो से कोलारस विधान सभा की जनता को अबगत कराने मे सफल साबित हो रहे है।
मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कोलारस में जनता के बीच बतयाते अन्दाज में
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा विकास न करने की बाते जनता को बता कर उनकी कथनी करनी के अन्तर को जनता के बीच उजागर करने से भी परहेज नही कर रहे।
मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अपनी कार्यशैली के चलते जनता के भागीरथ बने हुए हैं।

Post a Comment